
छत्तीसगढ़
CM साय सपरिवार किया बाबा महाकाल के दर्शन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सावन के अंतिम सोमवार को उज्जैन के विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद पूजा-अर्चना कर शिव जी का आशीर्वाद लिया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने पूजन संपन्न कराया। इस दौरान उनकी पत्नी कौशल्या साय और परिवार के लोग भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव से आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। महाकाल के दर्शन करने के बाद वह उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन याव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ वापस लौटेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

