और जीवनशैली

घर में बढ़ रहे हैं कॉकरोच? जानिए इस कीड़े से छुटकारा पाने के उपाय

कॉकरोच की वजह से गंदगी के साथ-साथ बीमारी फैलने का डर भी रहता है। घर में अगर एक बार कॉकरोच आ जाएं तो उन्हें पूरी तरह हमेशा के लिए हटाना बहुत मुश्किल हो जाता है। रसोई में जब ये इधर-उधर घूमते हैं तो खाने-पीने की चीजों में इनके गिरने का खतरा रहता है। बाजार में मिलने वाली दवाओं-केमिकल युक्त स्प्रे का इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार इनकी संख्या बढ़ती ही जाती है। ऐसे में आप इनसे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीम का तेल या नीम के पत्ते

कॉकरोच को भगाने के लिए आप नीम का तेल या नीम के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल और कीट-रोधी गुण होते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप नीम के तेल में पानी मिलाकर स्प्रे की तरह इस्तेमाल करें। नीम के पत्तों को पानी में उबालकर भी स्प्रे बनाएं और छिड़कें।

बोरिक पाउडर

कॉकरोच का घर से सफाया करने के लिए आप बोरिक पाउडर को यूज कर सकते हैं। इसे आटे में गूंधकर छोटी-छोटी गोलियां बनाएं। इन्हें रसोईघर के हर उस कोने में रख दें, जहां भी कॉकरोच आते हों। अगर आपको यहां छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं तो इसका इस्तेमाल न करें।

तेज पत्ता

घर से कॉकरोच को भगाने के लिए आप तेज पत्ता का इस्तेमाल करें। तेज पत्ते को हाथ से मसलकर उसका चुरा बनाकर रसोई के हर उस कोने में डाल दें, जहां से आपको लगता है कॉकरोच आते हैं। इसकी गंध से कॉकरोच भाग जाते हैं।

बेकिंग सोडा

कॉकरोच को भगाने के लिए आप बेकिंग सोडा से स्प्रे बना सकते हैं। इसके लिए एक कप में पानी, चीनी और बेकिंग सोडा डालें। अब इस घोल को घर के हर उस कोने में डाल दें जहां पर कॉकरोच होते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका