छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने बैठक में सभी विकास कार्य समय सीमा में पूर्ण करने दिये निर्देश

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम में विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक लेकर की एवं इस संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये। आयुक्त ने अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता  यू.के. धलेन्द्र, प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर,  इमरान खान, सभी जोनो के कार्यपालन अभियंताओं की उपस्थिति में विकास कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर इसकी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये।

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने कार्यपालन अभियंताओं को सभी विकास कार्यो की सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने  समस्त विकास कार्यो को तय समय सीमा के भीतर कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने निर्देषित किया। आयुक्त ने लोकार्पण किये जाने वाले विकास कार्यो को शीघ्र कार्य गतिमान कर 15 दिनों के भीतर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने लोकार्पण हेतु सभी आवष्यक तैयारियों को रखने कार्यपालन अभियंताओं को निर्देषित किया है

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका