RADA
छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा जे. आर. नायडू  एवं सचदेवा स्कूल सहित अनेक मतदान केन्द्रोँ का किया अवलाेकन

रायपुर । आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन क्रमांक 3 एवं 10 के क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केन्द्रोँ की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन 3 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे , जोन 10 जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयुक्त ने निगम जोन 3 क्षेत्र के अंतर्गत सरदार प्रीतम सिंह सैनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला श्याम नगर, जे आर नायडू स्कूल, सचदेवा स्कूल मतदान केन्द्र सहित अन्य मतदान केन्द्रोँ की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. इसी प्रकार निगम जोन 10 के तहत पुरैना स्कूल सहित अन्य मतदान केन्द्रोँ का अवलोकन करते हुए आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को सभी मतदान केन्द्रोँ में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ( स्थानीय निर्वाचन ) के दिशा – निर्देश अनुसार सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं तत्काल प्राथमिकता से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त   अबिनाश मिश्रा ने मतदान केन्द्रोँ में आवश्यकतानुसार छाया की व्यवस्था करवाने, रेम्प बनवाने, वाल राइटिंग करवाने, सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था शौचालय की सफाई व्यवस्था और सभी मतदान केन्द्रोँ के सम्पूर्ण परिसरों में स्वच्छता कायम करने का कार्य करने के निर्देश नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका