छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जारी सड़क डामरीकरण कार्य की प्रगति देखी

रायपुर ।  आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने मुख्य अभियंता  यू. के. धलेन्द्र, कार्यपालन अभियंता  अंशुल शर्मा की उपस्थिति में 15 वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत जारी सड़क डामरीकरण के नए विकास कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण राजधानी शहर में नगर घड़ी गुरू घासीदास टाइम स्क्वायर के सामने एवं नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के बाजू में सड़क मार्ग में पहुंचकर किया

आयुक्त ने कार्य को सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए आयुक्त ने नगर निगम रायपुर की ओर से अपील की कि नए सड़क डामरीकरण कार्य वाले मार्गो में अपनी कार, बाइक, गाड़ी आदि को ना धोयें, कारण कि ऐसा करने पर सड़क डामरीकरण कार्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, जिससे नागरिकों को असुविधा होती है आयुक्त ने चौबे कॉलोनी के करबला तालाब के किनारे समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रस्तावित गार्डन के विकास एवं सौंदर्यीकरण योजना के स्थल को देखा इस हेतु नगर निगम रायपुर द्वारा निविदा बुलवाई गयी है. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात गार्डन का कार्य प्राथमिकता से प्रारम्भ करवाने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैँ

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका