अपराध
Trending

 बैंक के लाकर चोरी में वांछित दो बदमाश ढेर

लखनऊ/गाजीपुर । गाजीपुर के गहमर थाना अंतर्गत बिहार बॉर्डर पर मंगलवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया। यह अपराधी बीते दिनों लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर में हुई नकबजनी घटना में वांछित था। इससे पहले चिनहट इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : इस सूट को पहनकर शादी तो आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग – Pratidin Rajdhani

 ये खबर भी पढ़ें : टॉस द कॉइन और जंगल कैंप्स इंडिया की स्टॉक मार्केट में एंट्री

पुलिस अधीक्षक ई राजा ने बताया कि ग़ाज़ीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बारा चौकी इंचार्ज मय हमराह द्वारा एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को मुंह बांध कर आते देख रोकने का प्रयास किया गया। बाइक सवार तेज गति से पुलिस टीम पर मोटरसाइकिल चढ़ाने का प्रयास करते हुए बिहार बार्डर की ओर भागने लगे।

ये खबर भी पढ़ें : शादी के दो साल बाद मां बनीं देवोलीना

इसके पश्चात चौकी इंचार्ज ने पूर्व से ही बिहार बार्डर पर स्वाट, सर्विलांस व प्रभारी निरीक्षक गहमर मौजूद को जरिए फोन पर सूचना देते हुए पीछा किया। इस सूचना पर टीमों ने बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की। वापस पुनः मोटरसाइकिल मोड़ कर कुतुबपुर पुराने बंद पड़े खंडहर ढाबे की ओर तेज गति से भागने का प्रयास किए। आगे रास्ता न होने पर दोनों व्यक्तियों ने गाड़ी छोड़कर पुलिस टीम पर फायर शुरू कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने अपना आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। गोली सेएक बदमाश घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भदौरा लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने

ये खबर भी पढ़ें : रियलमी का ये Ultra फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

उसे मृत्य घोषित कर दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम व उच्च अधिकारी मौजूद रहे। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक की पहचान सन्नीदयाल पुत्र नंदलाल निवासी अमलिया थाना असरगंज जनपद मुंगेर प्रदेश बिहार के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी संत गुरू घासीदास

लखनऊ के किसान पथ पर हुई मुठभेड़

लखनऊ पुलिस की सोमवार की देर रात को बैंक चोरी मामले में कार सवार बदमाश बिहार के असरगंज निवासी सोबिंद कुमार और एक साथी से मुठभेड़ हुई।

ये खबर भी पढ़ें : तीसरे सप्ताह में ‘पुष्पा-2’ की कमाई में आई कमी

सोबिंद के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि मौके से उसका एक साथी भाग निकला। घायल बदमाश सोबिंद को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : शादी के दो साल बाद मां बनीं देवोलीना

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper