छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जयस्तंभ चाैक के समीप मल्टी लेवल पार्किंग पहुंचकर प्रगतिरत कार्यों का किया निरीक्षण

आयुक्त  मिश्रा ने  स्टार्टअप्स ले रहे युवाओं से की चर्चा, किया उत्साहवर्धन 

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर के जयस्तम्भ चौक के समीप मल्टी लेवल पार्किंग के तृतीय तल पर आरम्भ केन्द्र में पहुंचकर वहाँ नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण निगम अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता  अंशुल शर्मा, सहायक अभियंता  सोहन गुप्ता की उपस्थिति में किया।

आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने स्टार्टअप्स के माध्यम से रायपुर शहर, जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को रोजगार युक्त बनाने किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। आयुक्त ने आरम्भ केन्द्र में स्टार्टअप्स ले रहे युवाओं से चर्चा की एवं उनका उत्साहवर्धन किया।  आयुक्त ने आरम्भ केन्द्र में रायपुर नगर निगम द्वारा प्रगतिरत कार्यों को सतत मॉनिटरिंग करवाकर गुणवत्तायुक्त तरीके से शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित निगम अधिकारियों को दिए। इसके पूर्व आरम्भ केन्द्र पहुंचने पर स्टार्टअप्स ले रहे युवाओं ने आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया ।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button