मध्यप्रदेश
Trending

मप्र के 35वें मुख्य सचिव बने आईएएस अनुराग जैन, पदभार किया ग्रहण

भोपाल । भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव बन गए हैं। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर उन्होंने गुरुवार को मंत्रालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। निवृत्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा होने के बाद राज्य शासन द्वारा उन्हें वरिष्ठता के आधार पर प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया था।
वरिष्ठ आईएएस अनुराग जैन इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर थे। बुधवार को ही वे भोपाल लौटे थे। गुरुवार को उन्होंने मंत्रालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। मंत्रालय पहुंचने पर मुख्य सचिव जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।


मुख्य सचिव जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में ज्वाॅइनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई थी। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जैन की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग एवं एम.ए.लोक प्रशासन (यूएसए) है। वे मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया।
मुख्य सचिव जैन भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे। उनके लंबे समय से केंद्र में रहने का लाभ प्रदेश को मिलेगा। वे केंद्र और राज्य सरकार में अच्छा समन्वय हो सकेगा। मध्य प्रदेश की बात को वे केंद्र में अच्छे से रख पाएंगे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button