छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर के प्रमुख मार्गो का सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने आयुक्त मिश्रा ने दिये निर्देश                    

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम में अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें नगर के व्हीआईपी मार्ग, एक्सप्रेस वे, कैनाल लींकिंग रोड, विधानसभा मार्ग,  चांदनी चौक से आईएसबीटी मार्ग, विभिन्न प्रमुख मार्गो के मार्ग विभाजकों में सामाजिक सहभागिता से प्रस्तावित सौंदर्यीकरण के कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिए हैँ। इसमें सामाजिक सहभागिता से जोन 10 क्षेत्र में पचपेढ़ीनाका चौक से शदाणी दरबार तक एमएमआई हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा रोड डिवाइडर का सौंदर्यीकरण किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

वहीं हीरा ग्रुप द्वारा एक्सप्रेस वे मार्गो एवं व्हीआईपी मार्ग का सौंदर्यीकरण सीएसआर मद के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसी प्रकार विभिन्न प्रमुख मार्गो के मार्ग विभाजकों का सौंदर्यीकरण सामाजिक सहभागिता से अविनाश ग्रुप, रामा ग्रुप सहित अन्य उद्योग, व्यवसायिक समूह द्वारा किया जाना प्रस्तावित किया गया है। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता  यू. के. धरेन्द्र, अधीक्षण अभियंता  इमरान खान, सहायक अभियंता  अंशुल शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारियों को नगर सौंदर्यीकरण के विभिन्न प्रमुख मार्गो में सामाजिक सहभागिता से प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ, ताकि नगर के महत्वपूर्ण एवं प्रमुख विभिन्न मार्गो की सुन्दरता शीघ्र निखर सके एवं नागरिकों को मार्गो में अच्छा वातावरण मिल सके। नागरिकों को शीघ्र इससे राजधानी शहर में सुन्दर मार्गो की विभिन्न स्थानों पर अनुभूति हो सकेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper