छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने चौबे कॉलोनी दशहरा मैदान गार्डन को सुव्यवस्थित करने दिए निर्देश

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने बुधवार काे नगर निगम जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद वार्ड नम्बर 39 के तहत चौबे कॉलोनी दशहरा मैदान की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण  नगर निगम जोन 7 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी  आत्मानंद साहू की उपस्थिति में किया।

आयुक्त ने वहाँ मार्निग एवं इवनिंग वाक करने बड़ी संख्या में प्रतिदिन आने वाले वरिष्ठ नागरिकों से दशहरा मैदान की व्यवस्था को लेकर चर्चा कर जानकारी ली। वरिष्ठ नागरिकों ने आयुक्त को दशहरा मैदान में गार्डन लाईट नहीं जलने की जानकारी दी, इस पर आयुक्त ने जोन 7 से विद्युत विभाग के गैंग को भेजकर इसे शीघ्र सुधारे जाने के निर्देश जोन अधिकारियों को दिए। नागरिकों ने बारिश के दौरान गार्डन के पाथ वे में पानी भर जाने की जानकारी दी, तो आयुक्त ने समस्या का शीघ्र निदान करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त ने जोन 7 के सम्बंधित अधिकारियों को चौबे कॉलोनी दशहरा मैदान को शीघ्र सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए, ताकि बड़ी संख्या में वहाँ प्रतिदिन सुबह एवं शाम को आने वाले नागरिक अच्छा वातावरण प्राप्त कर सकें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper