छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त मिश्रा पहुँचे जेनिथ को वर्किंग स्पेस

युवाओं को स्वरोजगार के कार्य को सराहा एवं किया प्रोत्साहित 

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा आज करेंसी टॉवर तेलीबाँधा में संचालित जेनिथ कोवर्किंग स्पेस पहुँचे एवं वहाँ स्थानीय युवक  आदर्श शर्मा के प्रयास से संचालित कोवर्किंग स्पेस की गतिविधियों की जानकारी लेकर उसका निरीक्षण किया।

जानकारी दी गयी कि जोमेटो, टाटा ब्लू स्कोप स्टील सहित हाउसिंग एवं अन्य  क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न लगभग 20 सुप्रसिद्ध स्टार्टअप्स कम्पनियों को जेनिथ को वर्किंग में स्पेस उयलब्ध करवाए गए हैँ. लगभग 400 से अधिक युवा उद्यमिता के क्षेत्र में स्वरोजगार से जुड़ चुके हैँ एवं यह क्रम जारी है आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने जेनिथ कोवर्किंग स्पेस का निरीक्षण करने के दौरान  आदर्श शर्मा एवं उनकी टीम और आरम्भ केन्द्र हेतु कार्य कर रही। श्री अनवर एवं उनकी टीम के उद्यमिता के क्षेत्र में स्टार्टअप्स के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार उयलब्ध करवाने किये जा रहे कार्यों एवं प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं जेनिथ को वर्किंग में जुड़े युवाओं से चर्चा की और उनको प्रोत्साहित कर उत्साहवर्धन किया। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने स्थानीय युवक  आदर्श शर्मा के कार्य एवं प्रयास पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं विश्वास व्यक्त किया कि इससे उद्यमिता के क्षेत्र में स्टार्टअप्स के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने कार्य कर रहे युवाओं को प्रोत्साहन मिल सकेगा।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका