
आयुक्त विष्वदीप ने निगम अधिकारियो से उनके कार्यो एवं योजनाओ की जानकारी लेकर समीक्षा की
नगर निगम के मूलभूत कार्यो को प्राथमिकता देने के निर्देष दिये
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विष्वदीप ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभा कक्ष में नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर उनके विभागीय कार्यो एवं दायित्वों एवं विभिन्न क्रियान्वित की जा रही योजनाओें की जानकारी लेकर उनकी समीक्षा करते हुए आवष्यक निर्देष संबंधित अधिकारियों को अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस अग्रवाल, पंकज शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र, उपायुक्त डाॅ. अंजलि शर्मा, डाॅ. दिव्या चंद्रवंषी, जसदेव सिंह बाबरा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंताओं, नगर निवेषक आभास मिश्रा, आईटी विषेषज्ञ रंजीत रंजन, प्रोग्रामर राधेष्याम एक्का, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिषन रधुमणी प्रधान, अमृत मिषन ईई अंषुल शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में दिये।

आयुक्त विष्वदीप ने नगर निगम रायपुर में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं अमृत मिषन प्रधानमंत्री ई बस योजना स्वच्छ भारत मिषन, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्वास्थ्य विभाग, नगर निवेष विभाग, जल विभाग, लोककर्म विभाग, राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यो एवं क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेकर उसकी समीक्षा करते हुए आवष्यक निर्देष दिये। आयुक्त विष्वदीप ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर निगम के मूलभूत कार्यो सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट प्रबंधन आदि को प्राथमिकता में रखकर कार्य करने निर्देषित किया। आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की पुख्ता तैयारियों और शत प्रतिषत राजस्व वसूली करने के अभियान को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देष दिये। आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन समय एवं समय सीमा का ध्यान रखने कहा साथ ही जनसमस्याओं का समय सीमा में त्वरित निदान नियमानुकुल तरीके से करने के निर्देष दिये।

