RADA
छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त विश्वदीप ने काशीराम नगर के जर्जर मकानों से 378 परिवारों को मठपुरैना के प्रधानमंत्री आवास योजना मकानों में दस्तावेज लेकर शीघ्र व्यवस्थापित करने निर्देश

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप ने काशीराम नगर के जर्जर मकानों में निवास कर रहे 378 परिवारों को मठपुरैना के प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकानों में शीघ्र उनसे आवश्यक दस्तावेज लेकर व्यवस्थापित करवाने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त विश्वदीप ने जोन 3 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल को काशीराम नगर के 275 फ्लेट धारकों और 103 किरायेदारों कुल 378 परिवारों को मठपुरैना के प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकानों में सम्बंधित परिवारों से शीघ्र दस्तावेज लेकर लाटरी पद्धति से मकानों का नंबरिंग करके आबंटन करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने जोन 3 जोन कमिश्नर सहित प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यालय शाखा के कार्यपालन अभियंता  अंशुल शर्मा सीनियर, सहायक अभियंता योगेश यदु, जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में मठपुरैना के जर्जर मकानों में निवास कर रहे परिवारों से चर्चा की और उन्हें शीघ्र आवश्यक प्रक्रिया करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में मठपुरैना में निर्मित रिक्त पक्के मकानों में व्यवस्थापित करने के निर्देश दिए.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका