
छत्तीसगढ़
Trending
आयुक्त विश्वदीप ने इंदिरावती कॉलोनी नाले के सफाई अभियान का किया निरीक्षण, सम्पूर्ण नाला क्षेत्र की बारिश पूर्व पूर्ण सघन सफाई करवाकर निकास सुगम बनाने दिए निर्देश
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड नम्बर 34 के क्षेत्र में इंदिरावती कॉलोनी नाले की मेन्युअल सफाई के अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में किया. आयुक्त विश्वदीप ने नाला सफाई के अभियान के निरीक्षण के दौरान जोन 4 जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी को नाले के सम्पूर्ण क्षेत्र की अच्छी तरह से पूर्ण सघन सफाई करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और बारिश के पूर्व नाला क्षेत्र में गन्दे पानी की सुगम निकासी का प्रबंधन पूर्व निश्चित करवाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए हैँ.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

