RADA
देश-विदेश
Trending

डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में न शामिल होने पर कांग्रेस ने दी सफाई, कहा- यह निजता का सम्मान

नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में कांग्रेस के किसी बड़े नेता के नहीं पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस को यह नागवार गुजरा और उसने सोमवार को सफाई में कहा कि डॉ. सिंह के परिवार की निजता को सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार (संचार विभाग) के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि परिवार की निजता का सम्मान करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियों को चुनने और विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ नहीं गए। हमारे प्रिय दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके निवास पर परिवार से मुलाकात की थी। उनसे चर्चा करने के बाद यह महसूस किया गया कि चूंकि अंतिम संस्कार के समय परिवार को कोई निजता नहीं मिली और परिवार के कुछ सदस्य चिता स्थल पर नहीं पहुंच पाए, इसलिए उन्हें फूल चुनना और अस्थियों के विसर्जन के लिए कुछ निजता देना उचित होगा, क्योंकि यह वक्त करीबी परिवार के सदस्यों के लिए भावनात्मक रूप से पीड़ादायक और कठिन होता है।

गौरतलब है कि डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्य रविवार सुबह निगमबोध घाट पहुंचकर अस्थियां चुनीं और उन्हें यमुना नदीं पर निर्मित अस्थ घाट ले गए। सिख रीति रिवाज के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह की अस्थियों को परिवार के सदस्यों ने मजनू का टीला गुरुद्वारे निकट यमुना नदी में विसर्जित कर दिया। इस मौके पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनकी तीनों पुत्रियां क्रमशः उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह तथा कुछ अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे।

इसके बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “आज भारत मां के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे के पास यमुना घाट पर विसर्जित की गईं। हम सभी मनमोहन सिंह जी की देश सेवा, समर्पण और उनकी सहजता को हमेशा याद रखेंगे। सादर नमन”

दरअसल, इसी के बाद भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, “यह देखकर बहुत दुख हुआ कि डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां चुनने के लिए कांग्रेस या गांधी परिवार का एक भी सदस्य नहीं आया। मीडिया का ध्यान खींचने और राजनीति करने के लिए कांग्रेस मौजूद थी लेकिन जब उन्हें सम्मान देने की बात आई तो वे नदारद हो गए। वाकई शर्मनाक है।”

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को डॉ. सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में किसी बड़े कांग्रेस नेता के नहीं पहुंचने पर कांग्रेस की आलोचना की थी। पुरी ने कहा था कि कांग्रेस के नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन जब डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियों को प्रवाहित करना था तो उस दौरान कांग्रेस का कोई नेता वहां नहीं पहुंचा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका