छत्तीसगढ़
Trending

सिंधु कुलदेवी हिंगलाज माता के भव्य मंदिर का निर्माण जल्द ।

पुज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत एवं पुज्य सिन्धी पंचायत संत कंवरराम नगर के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ रायपुर की पावन धरा पर प्रथम “सिन्धु कुलदेवी हिंगलाज माता” के भव्य मंदिर एवं सामाजिक सांस्कृतिक आयोजन हेतु हॉल का निर्माण जल्द संत कंवर राम नगर , कटोरा तालाब गली न. 2 में किया जाएगा ,पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी एवं सदस्यों द्वारा विधि विधान से शुभ मुहूर्त पर पूजा पाठ करके भूमी पूजन कर मंदिर के निर्माण के लिए नीव रखी गई । इस मौके पर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी ,राजकुमार वाडिया ,गोपाल दास चावला ,मनोहर चंदनानी ,राजकुमार पंजवानी ,महेश लहरवानी ,बबला होतवानी ,अमर चंदनानी ,राजू वासवानी रितेश जसवानी ,विकास रूपरेला ,अनिल लाहोरी ,दौलत सिहानी, शकुंतला लखवानी , अरुण पंजाबी,अजय वलेचा ,, शंकर असुदानी।।कमल जयसिंघानी,, मनीष पंजवानी, रतन वर्ल्याणी,, प्रेमप्रकाश,, जस्सू ,मनीष आहूजा जीवत तोलवानी आदि उपस्थित थे । यह जानकारी पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मंधानी द्वारा दी गई ।

Back to top button
📰 E-Paper