छत्तीसगढ़

निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ बीआर अम्बेडकर की जयंती पर नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने रैली निकालकर स्वच्छता शपथ ली 

जोन स्वास्थ्य विभाग ने नागरिको के मध्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 के नये नियमों के अनुसार सूखा नीले, गीला हरे, सेनेटरी लाल एवं घरेलू खतरनाक कचरा काले डस्टबीन में पृथक पृथक कर रखने एवं सफाई मित्र को देने जागरूकता अभियान चलाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ बीआर अम्बेडकर की जयंती पर जोन स्तर पर वार्डो में जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गनिर्देशन में एव जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा की उपस्थिति में स्वच्छता रैली निकालकर नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया एवं स्वच्छ भारत मिशन के अतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत सामूहिक स्वच्छता शपथ ली।
नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा केन्द्र सरकार और राज्य शासन के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के निर्देश पर 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करने वार्डो मे नागरिको को स्वच्छता दीदियों सफाई मित्रो, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की सहायता से जागरूक बनाया एवं अपील की कि सूखा कचरा नीले रंग, गीला कचरा हरे रंग, सेनेटरी कचरा लाल रंग एव घरेलू खतरनाक कचरा काले रंग के डस्टबीन में पृथक पृथक कर रखने एवं सफाई मित्र को देने का कार्य कर रायपुर शहर अपने वार्ड व जोन के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में सहभागिता दर्ज करवाने का कष्ट करें।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका