RADA
छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 4 ने सतबहनिया तालाब को जलकुंभी से मुक्त करने चलाया अभियान  

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप और पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद और संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी के निर्देश पर नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 4 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव और जोन स्वास्थ्य अधिकारी  वीरेन्द्र चंद्राकर के मार्गनिर्देशन में पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के अंतर्गत पुराना राजेन्द्र नगर क्षेत्र में सतबहनिया तालाब को जलकुम्भी से मुक्त करवाने हेतु समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से 10 स्थानीय मछुआरों की सहायता से व्यापक अभियान प्रारम्भ किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मछुआरों की सहायता से सतबहनिया तालाब के भीतर से जलकुम्भी को खींचकर बाहर निकाला जा रहा है और जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से जलकुम्भी को तत्काल उठवाकर स्वच्छता कायम करने कार्य किया जा रहा है। आयुक्त  विश्वदीप और संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी ने सतत मॉनिटरिंग कर सतबहनिया तालाब को शीघ्र समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अभियानपूर्वक जलकुम्भी से मुक्त करवाने जोन 4 जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका