छत्तीसगढ़

निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग ने डीडी नगर सेक्टर -1 क्षेत्र में नालियों और मार्गो की सफाई करवाकर जनशिकायत का किया त्वरित निदान

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग को स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा के मार्गनिर्देशन में जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड क्षेत्र में डीडी नगर सेक्टर – 1 क्षेत्र में नालियों और मार्गो की सफाई करवाकर कचरा एकत्रित करवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम की और प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया.

Back to top button
📰 E-Paper