RADA
छत्तीसगढ़

पर्यटन से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के व्यापार और रोजगार के नए द्वार: चेंबर ऑफ कॉमर्स और IRCTC के बीच ‘टूरिज्म सर्किट’ पर बनी रणनीति

रायपुर : बजट घोषणाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास हेतु छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बड़ी पहल- IRCTC के क्षेत्रीय अधिकारी से की मुलाकात
केंद्रीय बजट 2025-26 में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए की गई घोषणाओं के मद्देनजर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। चेम्बर अध्यक्ष प्रदेश श्री सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 फरवरी 2026 को चेम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं DRUCC मेंबर लोकेश चंद्रकांत जैन ने आईआरसीटीसी (IRCTC)के क्षेत्रीय अधिकारी से मुलाकात की।
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान लोकेश चंद्रकांत जैन ने पर्यटन क्षेत्र के विकास में आईआरसीटीसी के महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना और इसके माध्यम से नवीन रोजगार व व्यापार के नए अवसर सृजित करना रहा।
सर्किट टूरिज्म का विस्तार:- छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन केंद्रों को आईआरसीटीसी के विशेष टूर पैकेज से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनदर्शन के माध्यम से आमजन सीधे आईआरसीटीसी से संपर्क करके प्रदेश के पर्यटन स्थलों के लिए सीधा टिकट बुक कर सकते हैं जिसमें 75 प्रतिशत शासन द्वारा एवं 25 प्रतिशत यात्री द्वारा भुगतान किया जाएगा।
चेम्बर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन ने कहा कि पर्यटन स्थलों के विकसित होने से स्थानीय होटल व्यवसाय, परिवहन और हस्तशिल्प व्यापारियों के लिए नए मंच मिलेंगे। रेल पर्यटन के माध्यम से पर्यटकों को बेहतर कनेक्टिविटी और विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
”पर्यटन केवल घूमने-फिरने का माध्यम नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि आईआरसीटीसी के सहयोग से हम बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पैकेज तैयार करते हैं, तो हमारे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और व्यापारियों के लिए व्यापार के नए द्वार खुलेंगे।”
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लगातार शासन और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है ताकि बजट की घोषणाओं का लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापारिक जगत को मिल सके

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका