
छत्तीसगढ़
निगम जोन 7 ने समता कालोनी में 3 मकान मालिको पर 12 हजार जुर्माना किया
रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त विष्वदीप के निर्देष पर नगर निगम जोन 7 जोन कमिष्नर रमाकांत साहू के नेतृत्व एवं उपअभियंता नगर निवेष सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में जोन के तहत समता कालोनी में 3 मकान मालिको पर भवन निर्माण सामग्री सडक पर फैलाकर नाली में डालने के कारण कुल 12000 रू. का जुर्माना किया गया। एक निर्माणाधीन स्थल से भवन निर्माण सामग्री जप्त कर ली गई। भारत माता चैक गुढियारी से अभियान चलाकर 14 ठेले सडक पर से जप्त कर लिये गये। मोमिनपारा रामसागरपारा मार्ग में 20 ठेले और अन्य सामान सडक पर से जप्त करने की कार्यवाही की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

