
निगम जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर और वार्ड 69 पार्षद महेन्द्र औसर ने जोन 8 जोन कमिश्नर सहित निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्दश
पवित्र सावन मास के दौरान महादेवघाट क्षेत्र में कावड़ियों हेतु सफाई, प्रकाश, पेयजल की अच्छी व्यवस्था देने किया निर्देशित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे एवं आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेशरी पटेल सहित जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर और माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद महेन्द्र औसर द्वारा एवं कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास , सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छ्ता निरीक्षक रितेश झा की उपस्थिति में जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत सावन के पवित्र मास के दौरान महादेवघाट के हटकेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन, पूजन हेतु प्रतिदिन एकत्रित हो रही कावड़ियों की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये महादेवघाट सहित आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त रखवाने सहित अच्छी प्रकाश, पेयजल व्यवस्था का आवश्यक प्रबंधन व्यवस्थित तौर पर सतत मॉनिटरिंग करवाते हुए कायम रखा जाना प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाने नगर निगम जोन 8 के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष और वार्ड 69 के पार्षद ने जोन 8 जोन कमिश्नर सहित निरीक्षण करते हुए सावन के पवित्र मास के दौरान रायपुरा महादेवघाट क्षेत्र में लगायी जाने वाली गुमटियों और ठेलों को हटकेश्वरनाथ मंदिर से दूर रखवाने का प्रबंध निरंतरता से सतत मॉनिटरिंग करवाकर किये जाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि शिवभक्तों और श्रद्धालुओं सहित कावड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना होने पाए।

