छत्तीसगढ़

निगम जोन 9 ने अशोका रत्न के सामने 1500 वर्गफीट की अनुमति लेकर 4000 वर्गफीट में बिना अनुमति अतिरिक्त 2500 वर्गफीट में किये जा रहे अवैध निर्माण को जेसीबी और कटर मशीन लगाकर तोड़ा

 

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, श्री संदीप तिवारी, उप अभियंता श्री अतुल बंसल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत अशोका रत्न के सामने नगर निगम जोन क्रमांक 9 नगर निवेश विभाग से 1500 वर्गफीट की अनुमति लेकर 4000 वर्गफीट में बिना अनुमति अतिरिक्त रूप से 2500 वर्गफीट किये जा रहे अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन और कटर मशीन की सहायता से तोड़ने की कार्यवाही की गयी.

Back to top button
📰 E-Paper