RADA
अपराध

Crime news : दुर्ग में डबल मर्डर, दादी और पोती की हत्या

Crime news : दुर्ग में डबल मर्डर, दादी और पोती की हत्या

दुर्ग। जिले के गनियारी गांव में डबल मर्डर से सनसनी मच गई। सो रहे दादी और उसकी पोती की घर में घुसकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई है। सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गनियारी गांव में 62 साल की राजबती साहू और उसकी 17 वर्षीया पोती सविता साहू दोनों साथ रहते थे। आस-पास ही उनके परिवार के दूसरे सदस्यों का भी घर है। पोती सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। देर रात सोते वक्त अज्ञात हत्यारों ने दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया है। वारदात स्थल को देखकर लगता है कि, कुल्हाड़ी के वार से दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। पोती की शव कमरे में नीचे फर्श पर पड़ा मिला, वहीं दादी का शव बरामदे में मिला है।

राजबति के चार बेटे रहते हैं गांव में ही
बताया गया है कि, राजबती साहू के चार बेटे हैं। गांव में उन चारों के अलग-अलग घर हैं जहां वे रहते हैं। इनका परिवार मुख्य रूप से खेती-किसानी से जुड़ा है। हत्या के मामले की जानकारी मिलते ही दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित एएसपी, सीएसपी और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका