RADA
अपराध

Crime news : चरित्र शंका पर पत्नि को टंगिया से मारा, आरोपी गिरफ्तार

Crime news : चरित्र शंका पर पत्नि को टंगिया से मारा, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। मोबाईल से सूचना मिला कि भरत चौक चिंगराजपारा में शिवचरण साहू के मकान में किराये में रहने वाले मुकेश साहू और उसकी पत्नि श्वेता कौशिक रहते हैं जो प्रेम विवाह किये है। 25.03.2024 को होली त्यौहार मनाने के बाद दोनों के बीच में भोर में करीब 2 बजे विवाद हुआ। पति-पत्नी के बीच का सामान्य विवाद मानकर पड़ोसियों ने नज़रअंदाज़ कर दिया। सुबह उनके मकान में ताला लगा था और चाबी वहीं रखी हुई थी। आशंकित होने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो श्वेता कौशिक मृत हालात में बिस्तर पर पड़ी है और सिर में चोट लगी है। घटना की सूचना दोपहर लगभग 1 बजे थानाप्रभारी को प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना तस्दीक कर घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल को दी गई। पूछताछ पर श्वेता कौशिक के पति मुकेश साहू द्वारा हत्या किया जाना पता चला। जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को तत्काल धरपकड कर गिरफतार करने के निर्देश प्राप्त हुए, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा द्वारा तत्काल एक विशेष टीम तैयार कर आरोपी की लास्ट लोकेशन नागपुर के लिये टीम तैयार कर रवाना किया गया। आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर विशेष टीम द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस से पकड़ा गया। आरोपी मुकेश साहू से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए, पत्नि पर चरित्र शंका करना पर  26.03.2024 के भोर में विवाद होने पर मृतिका श्वेता कौशिक पर गुस्से में आकर टंगिया से मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी को पकड़ने में उपनिरीक्षक कृष्णा साहू, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक राकेश यादव, आरक्षक विकास यादव एवं आरक्षक रविशंकर यादव का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी
मुकेश साहू पिता पिता दूजराम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी लाखासार थाना सकरी जिला बिलासपुर हाल मुकाम भरत चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका