RADA
मनोरंजन

आलिया और रणबीर की बेटी राहा का क्यूट वीडियो वायरल

नई दिल्ली। गोल-मटोल चेहरा, नीली आंखें और प्यारी स्माइल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर किसी का भी दिल चुरा सकती हैं। कभी वह पापा को किस करते हुए नजर आती हैं तो कभी वह मां के साथ घूमते हुए दिखती हैं। इस वक्त राहा का अपनी दादी नीतू कपूर के साथ एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : 8 Points Apple IPhone 16 पूरी जानकारी – Pratidin Rajdhani

अप्रैल 2022 में शादी करने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर ने 6 नवंबर 2022 को एक बेटी के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी लाडली का नाम राहा रखा। महीनों तक लाइमलाइट से दूर रखने के बाद कपल ने पिछले साल क्रिसमस पर अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया था। मिनटों में राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। तब से वह लोगों का दिल जीत रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना – महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा Pratidin Rajdhani

हाल ही में, राहा कपूर अपने मम्मी-पापा आलिया और रणबीर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। मां की गोद में राहा उस वक्त खुशी से चहक उठीं, जब उन्होंने अपनी दादी नीतू कपूर को देखा। जैसे ही नीतू कपूर आईं, वैसे ही आलिया की गोद में बैठी राहा अपनी दादी की ओर देखीं और मुस्कुराने लगीं। नीतू ने उन्हें बच्चा बुलाया और दादी कहते हुए राहा ताली बजा-बजाकर उनसे बातें करने लगीं। एयरपोर्ट पर उनकी प्यारी चिट-चैट देख वहां मौजूद हर कोई मुस्कुराने लगा। आलिया और रणबीर तो एक टक अपनी बेटी को निहारने लगे थे।

ये खबर भी पढ़ें : सूर्य नमस्कार के लाभ – Pratidin Rajdhani

जैसे ही राहा कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोग राहा की क्यूटनेस पर फिदा हो गए। सबसे ज्यादा लोग उनकी क्यूट आवाज को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “पहली बार राहा की आवाज सुनी है। बहुत क्यूट।” एक ने कहा, “एकदम से कुछ बताने लगी राहा। बहुत प्यारी।” कई फैंस ने राहा को बहुत क्यूट बताया। एक ने उन्हें बातूनी कहा। बाकी फैंस भी उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : तमन्ना भाटिया की टॉप 7 फिल्में – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका