RADA
मनोरंजन

सोनाक्षी-जहीर की शादी का आमंत्रण डेजी शाह को मिला

सोनाक्षी-जहीर की शादी का आमंत्रण डेजी शाह को मिला

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनने वाली हैं। दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है, जिसमें शादी से जुड़ी जानकारियां लिखी हुई हैं। अब तक कई सितारों को शादी में आमंत्रित किया जा चुका है। अब अभिनेत्री डेजी शाह ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की शादी का इनविटेशन मिला है। अभिनेत्री ने दोनों की शादी पर बात की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डेजी शाह ने खुलासा किया है कि उन्हें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बारे में पता था। उन्होंने पुष्टि की है कि वह उन कई लोगों में से एक हैं जिन्हें इस अनोखी शादी का निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि वो दोनों की शादी से बेहद खुश हैं। साथ ही सोनाक्षी के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की आजकल के बच्चे अनुमति नहीं मांगते हैं वाली वायरल टिप्पणी पर भी बात की।

डेजी ने एक बातचीत में कहा, ‘जो लोग सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते के बारे में जानते थे, वे लोग नहीं चौंके हैं। मैं भी उन्हीं में से एक हूं। मुझे यह वाकई पसंद आया। यह कोई आम शादी का निमंत्रण नहीं है। इसमें बर्फीली पृष्ठभूमि थी। यह बहुत आधुनिक और नया है। साथ ही जैसा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने सही कहा है कि आज के बच्चे सूचना देते हैं, अनुमति नहीं लेते। उनका शादी का निमंत्रण पूरी तरह से उस कथन को सही ठहराता है।’

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका