RADA
खेल

डेरियस विस्सर ने सिर्फ 1 ओवर में बटोरे 39 रन,युवराज-पोलार्ड के छक्कों का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

नई दिल्ली। समोया के विकेटकीपर बल्लेबाज डेरियस विस्सर ने पुरुषों के T20I में एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।समोया के वानुअतु के खिलाफ चल रहे आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप सब रिजिनल ईस्ट एशिया पेसिफिक क्वालिफायर-ए मैच के दौरान विस्सर ने अपिया के गार्डन ओवल नंबर 2 पर एक ही ओवर में 39 रन बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। क्वालिफायर ए मैच के 15वें ओवर में डेरियल विस्सर ने वानुअतु के सीमर नालिन निपिको की गेंदों पर 6 शानदार छक्के जड़े। 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड पहले भी बन चुका है, लेकिन एक ओवर में 39 रन बटोरे जाने का रिकॉर्ड आज से पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं बना।
डेरियस विस्सर ने वानुअतु के बॉलर नालिन निपिको के खिलाफ पारी के 15वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। चौथी गेंद नो बॉल रही, जिस पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद पर डेरियस विस्सर ने फिर से छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद डॉट बॉल रही, लेकिन अगली गेंद पर डेरियस ने फिर से छक्का जड़ दिया। हालांकि, ये गेंद नो बॉल रही और फिर से निपिको ने आखिरी गेंद फेंकी तो डेरियस ने एक और छक्का लगाया। इस तरह कुल 6 छक्के और तीन रन नो बॉल के तौर पर मिले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

इस प्रदर्शन के साथ विस्सर ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के रिकॉर्ड को धराशायी किया। युवराज सिंह ने साल 2007 के पहले ICC T20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे। डेरियस ने युवराज सिंह के अलावा कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन और दीपेंद्र सिंह ऐरी को भी पछाड़ दिया। डेरियस के नाम टी20 में किसी एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बन गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका