RADA
अपराध
Trending

नवजात बच्ची का शव बरामद, जानें कहां की है घटना

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फोकट पारा मोहल्ले से लगे हसदेव नदी के किनारे पुल के नीचे एक नवजात बच्ची का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस माैके पर पहुंच बच्ची के शव अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार सुबह बच्चों ने नदी किनारे एक गठरी देखी और जब खोला तो उसमें चादर में लिपटा हुआ नवजात शिशु मिला। बच्ची गर्भ में 9 महीने भी पूरे नहीं किए थे और उसका जन्म समय से पहले हो गया। शिशु की नाल में कटर मशीन फंसी हुई थी और पास में एपी डायग्नोस्टिक सेंटर कटघोरा का थैला भी मिला है। शव मिलने के तरीके से संदेह है कि किसी ने अपनी करतूत छुपाई है या समय से पूर्व प्रसव कराकर शव को ठिकाने लगाया है। एपी डायग्नोस्टिक सेंटर के थैले की मौजूदगी ने मामले को और संदेहास्पद बना दिया है। संभावना है कि सोनोग्राफी जांच में गर्भ में कन्या शिशु होने का पता चलने के बाद भ्रूण हत्या की गई हो या अवैध संबंध की बात छिपाने के लिए ऐसा किया गया हो।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जांच के बाद ही मामले में कोई ठोस नतीजा सामने आ सकेगा। इस घटना से फोकटपारा और इंदिरा नगर मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका