देश-विदेश
Trending

दिल्ली में ईडी की टीम पर जानलेवा हमला, अधिकारी समेत 5  घायल,  एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली  । देश की राजधानी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची। जहां पर छापेमारी कर रही ईडी टीम पर हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी

ये खबर भी पढ़ें : आईसीसी बॉलिंग टेस्ट रैंकिंग में बुमराह नंबर वन बने

जांच एजेंसी ने दिल्ली के बिजवासन इलाके में हुई घटना के बारे में पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है। यह जांच पीपीपीवाईएल साइबर ऐप धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है। मामले में कथित आरोपियों, जिनमें अशोक शर्मा और उनके भाई शामिल हैं। कथित तौर पर ईडी टीम पर हमला किया। सूत्रों ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

ये खबर भी पढ़ें : SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2024: ssc.gov.in पर डाउनलोड करें सीएचएसएल टियर एग्जाम आंसर-

पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान कुर्सी भी उठाकर मारी गई है। पुलिस को मौके पर टूटी हुई कुर्सी मिली हैं। ईडी की टीम साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची थी।

ये खबर भी पढ़ें : 16 से कम उम्र  के बच्चे अब नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, जानें किस देश में पारित हुआ विधेयक

 

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper