मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ के कमाई में आई गिरावट

रणवीर सिंह़ कारोबारी दिनों में लौटते ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। रिलीज के 19वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 17वें दिन फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपये और 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके मुकाबले 19वें दिन आई गिरावट साफ नजर आती है। बावजूद इसके फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन अब 1,023.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है।

वहीं, वैश्विक स्तर पर भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। ‘धुरंधर 2’ ने 19 दिनों में दुनियाभर में 1,622.72 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। खास बात यह है कि नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने लगभग 217 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के करीब 9 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका