छत्तीसगढ़
Trending

सड़क पर पड़े घायल युवक को दीपक ने पहुंचाया अस्पताल

दंतेवाड़ा । जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से भाजपा अधिकृत पत्याशी दीपक बाजपेयी प्रतिदिन की तरह अपने जनसम्पर्क के दौरान ग्राम बड़े कारली जा रहे थे इस दौरान सड़क पर एक दुपहिया वाहन सवार घायल अवस्था में पड़ा हुआ था जो गंभीर रूप से घायल था ।दीपक बाजपेयी ने तत्काल घायल ग्रामीण के परिजनों से संपर्क कर दुर्घटना के बारे में बताया और उसे अस्पताल पहुँचाया ।

घायल ग्रामीण के परिवाजनों ने दीपक बाजपेयी का आभार व्यक्त किया । घायल ग्रामीण ने बताया की वो अपने दुपहिया वाहन से जा रहा था तब भैंस से टकरा कर वो गिर पड़ा और घायल हो गया वहा से जा रहे दीपक बाजपेयी ने उसके परिवारजनों को सूचित कर अपने कार में अस्पताल पहुँचाया है । दीपक बाजपेयी निरंतर जरूरतमंदो की मदद करते रहते है अब भाजपा ने उन्हें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, वे पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा, बीजापुर विधानसभा प्रभारी जैसे भाजपा संगठन के कयी महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कार्य कर चुके है। उनकी छवि एक कुशल संगठनकर्ता एवं अनुभवी व्यक्तिव के रूप में स्थापित है जिसका लाभ निश्चित तौर पर उन्हें जिलापंचायत चुनाव में मिलेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper