RADA
उत्तराखण्ड
Trending

भाजपा मुख्यालय पर आतिशबाजियों के साथ दीपोत्सव की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किया दिवाली पूजन 

देहरादून । भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मंगलवार को दिवाली पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलबीर रोड स्थित कार्यालय में दीपावली पूजन के उपरांत मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजियों के साथ दीपोत्सव की शुरुआत की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी को धनतेरस एवं दीपावली की बधाई देते हुए जीवन कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि दिवाली उत्साह, उमंग, असत्य पर सत्य की जीत और समृद्धि का त्यौहार है। यह पर्व सभी प्रदेशवासियों को सुख—समृद्धि से परिपूर्ण करते हुए राज्य को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करें। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम के अपने मंदिर में विराजने पर आई पहली दिवाली को हर्षोल्लास पूर्वक भव्य तरीके से मनाने की अपील की।

पूजन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खजान दास, सविता कपूर, आदेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल आदि उपस्थित थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका