छत्तीसगढ़
Trending

उप मुख्यमंत्री साव ने छत्तीसगढ़ में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के थीम सांग को लॉन्च किया 

रायपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के थीम सांग को लॉन्च किया। इस गाने में ‘स्वच्छता परमो धर्म:’ को रेखांकित करते हुए लोगों को स्वच्छता और इसमें जनभागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने राज्य के सभी नगरीय निकायों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper