छत्तीसगढ़
Trending

उपायुक्त एवं जोन कमिश्नर ने स्मार्ट टाॅयलेट के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सफाई देखी

रायपुर  । रायपुर नगर निगम के प्रशासक एवं जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार राजधानी शहर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु अधिकारियों द्वारा जनउपयोगी कार्यो की व्यवस्था का निरीक्षण कर माॅनिटरिंग की जा रही है।
इस क्रम में आज नगर निगम उपायुक्त  राजेश्वरी पटेल एवं निगम जोन 10 जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा ने जोन 10 के ले. अरविंद दीक्षित वार्ड क्षेत्र के तहत गुरूमुख सिंह नगर में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन स्मार्ट टायलेट के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन जोन 10 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी  अमित बेहरा की उपस्थिति में किया। उपायुक्त एवं जोन कमिश्नर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण कर जोन स्वास्थ्य अधिकारी को जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से आवष्यक निर्देश दिये।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper