RADA
पंजाब

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर डेरा सच्चखंड बल्लां का बड़ा बयान

जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा की तारीख को लेकर बना असमंजस अब खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को ही जालंधर पहुंचेंगे, जिसकी पुष्टि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी बीच, मोदी के पंजाब दौरे से पहले डेरा सच्चखंड बल्लां की ओर से भी बड़ा बयान सामने आया है। डेरा सच्चखंड बल्लां से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश चंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम वही है, जो पहले तय किया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव की खबर सामने आई थी, लेकिन इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अविनाश चंद्र ने स्पष्ट किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से जानकारी हासिल की है, जिसके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को जालंधर आएंगे और डेरा सच्चखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के भ्रम में न पड़ें। 1 फरवरी को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका