RADA
देश-विदेश
Trending

सख्त नियमों के बावजूद एयर इंडिया, इंडिगो सहित 100 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली । सरकार और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की सख्त नियमों के बावजूद विमानों को बम की धमकियां लगातार मिल रही हैं। मंगलवार को एयर इंडिया, इंडिगो और विस्‍तार एयरलाइनों द्वारा संचालित 100 से जयादा उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया मंच के जरिए जारी की गईं हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : उसना चावल से एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई गई, केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन जारी

ये खबर भी पढ़ें : करवा चौथ पर Katrina Kaif की फोटो फंस कर रहे वायरल – Pratidin Rajdhani

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया के करीब 36 उड़ानों और इंडिगो के 35 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। वहीं, विस्तारा की 32 उड़ानों में भी बम रखे होने की धमकी मिली है। पिछले 16 दिनों में 510 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, एयरलाइंस कंपनियों को मिलीं ये सभी धमकियां जांच में फर्जी निकलीं।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमाके स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जारी एक बयान में कहा कि उनकी ज्यादातर उड़ानों को बम की धमकी सोशल मीडिया पर मिली। प्रवक्‍ता ने कहा कि धमकी मिलने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों और विभागों को अलर्ट किया गया। इसके साथ ही नियामक प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षा संबंधी जांच पड़ताल की गई।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमाके स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

विशाखापत्तनम एयरपोर्ट के निदेशक राजा रेड्डी ने एक बयान में कहा कि मंगलवार शाम करीब 5:38 बजे इंडिगो के स्टेशन मैनेजर ने बताया कि उन्हें अपने क्षेत्रीय सुरक्षा प्रमुख से एक आईडी AdamLanza202 से बम की धमकी वाला ट्वीट मिला है, जिसमें भेजने वाले ने 6E917 MAA-VTZ सहित इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानों का जिक्र किया है। इसके तुरंत उड़ानों को आइसोलेशन बे में शिफ्ट कर दिया गया और एसओपी के अनुसार सुरक्षा जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking : कांग्रेस ने आकाश शर्मा को दक्षिण से उम्मीदवार बनाया

इस बीच एक अधिकारी ने कहा कि तीन एयरलाइनों को उनके एक्स हैंडल पर बम से उड़ानें की धमकी मिलने के बाद मुंबई की पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइनों को सोमवार को धमकियां मिली थीं। हालांकि, ये सभी अफवाह निकली हैं। एयरलाइंस को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में मुंबई पुलिस ने अक्‍टूबर में 14 एफआईआर दर्ज की हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking : कांग्रेस ने आकाश शर्मा को दक्षिण से उम्मीदवार बनाया

उल्‍लेखनीय है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी विमानन कंपनियों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने जारी बयान में कहा कि हम उन अपराधियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सख्‍त कदम उठाएंगे, जो बम की झूठी धमकियां देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : धर्मेंद्र से क्यों अलग होना चाहते थे हेमा मालिनी से ? – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका