RADA
छत्तीसगढ़

वार्ड 4 को ₹35 लाख के विकास कार्यों की सौगात: सामुदायिक भवन, रंगमंच और स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु हुआ भूमिपूजन

रायपुर– आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू ने रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मैकमिलन साहू, वार्ड 5 पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू सहित नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, उपअभियंता श्री गोपाल प्रधान, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों सहित नगर निगम जोन 1 अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के क्षेत्र अंतर्गत रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 4 विभिन्न स्थानों पर कुल 35 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से रायपुर ग्रामीण विधायक निधि,रायपुर जिला प्रभारी मन्त्री निधि मद से गोवर्धन नगर और भनपुरी में सामुदायिक भवन निर्माण और गंगानगर में रंगमंच निर्माण और शासकीय प्राथमिक शाला गंगानगर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया.नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू ने नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता को तत्काल स्वीकृति अनुसार नए विकास और निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समयसीमा के भीतर नवीन विकास कार्य पूर्ण करवाने निर्देशित किया. एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू ने नगर निगम जोन 1 अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के क्षेत्र में नए विकास कार्य प्रारम्भ करवाने पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे को समस्त वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका