RADA
छत्तीसगढ़

संचालक वेटनरी सर्विसेस ने गोकुल नगर, फुण्डहर गौठान का किया निरीक्षण

संचालक वेटनरी सर्विसेस ने गोकुल नगर, फुण्डहर गौठान का किया निरीक्षण

रायपुर। संचालक वेटनरी सर्विसेस संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन डाॅ. प्रियंका शुक्ला ने राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जोन 6 के तहत गोकूल नगर गौठान और जोन 9 के तहत फुण्डहर गौठान की व्यवस्था का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। संचालक वेटनरी सर्विसेस डाॅ. प्रियंका शुक्ला ने गोकूल नगर और फुण्डहर गौठान में पषुओं के चारा, पानी, स्वच्छता, शेड, बाउंड्रीवाल सहित अन्य आवष्यक व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष देखा साथ ही पषुओं के स्वास्थ्य और उनके टीकाकरण के संबंध में पषु चिकित्सको से जानकारी ली । उन्होने गोकूल नगर फुण्डहर गौठान की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्हें राज्य शासन की मंषा अनुरूप आवष्यक निर्देष दिये।
संचालक वेटनरी सर्विसेस के निरीक्षण के दौरान संचालनालय वेटनरी सर्विसेस की अधिकारी डाॅ. रोहणी पाठक, पषु चिकित्सा विभाग रायपुर जिला के संयुुक्त संचालक डाॅ. शंकरलाल उईके, पषु चिकित्सक डाॅ. सुमीत गर्ग, डाॅ. रविन्द्र डहरिया, आदर्ष मृगे, नगर निगम रायपुर की स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 9 जोन स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हजारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी सहित पषु चिकित्सा विभाग और नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका