RADA
अपराधछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में IIIT के छात्र की गंदी करतूत, छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें

AI का लगातार दुरुपयोग

रायपुर :- आज के दौर में जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बेहतर और आसानी से काम किये जा रहे हैं। वहीं इसका लगातार दुरुपयोग भी हो रहा है। कुछ अराजक तत्व फोटो और वीडियो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में देखने को मिला। यहां के एक छात्र ने एआई टूल्स का इस्तेमाल कर 36 छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अश्लील वेबसाइटों पर अपलोड करने का प्लान
पुलिस जांच में आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल से हजारों अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं। आरोपी स्टूडेंट कई माह से सभी फोटो को गोपनीय तरीके से तैयार कर रहा था। आशंका ये भी जताई जा रही है कि आरोपी छात्राओं के फोटो को अश्लील वेबसाइटों पर अपलोड करने या निजी मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेचने का प्लान बना रहा था। शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध ऑनलाइन अकाउंट और फाइल ट्रांसफर के संकेत भी मिले हैं। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इन फोटो या वीडियो का किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर अपलोड तो नहीं किया गया है? कहीं वायरल तो नहीं किया गया है?

खानपान ही नहीं प्रदूषण भी बढ़ा रहा है आर्थराइटिस का खतरा – Pratidin Rajdhani

दूसरी ओर आईआईआईटी नवा रायपुर की छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ एआई क्राइम के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं साइबर पुलिस से आरोपी के डिवाइस और क्लाउड अकाउंट से सभी फर्जी तस्वीरें स्थायी रूप से हटाने की भी मांग की है।

थाना में शिकायत दर्ज़
बिलासपुर निवासी 21 वर्षीय आरोपी छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह नवा रायपुर स्थित ट्रीपल आईटी के बालक छात्रावास में रह रहा था। जांच में मालूम चला है कि उसने इन तस्वीरों को कुछ दोस्तों को दिखाया था, जिससे ये बात कैंपस परिसर में आग की तरह फैल गई। पीड़ित छात्राओं तक जब मामला पहुंचा,तो उन्होंने संस्थान प्रबंधन से शिकायत की। वहीं राखी थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी छात्र निलंबित
जब यह मामला प्रकाश में आया तो चारों तरफ खलबली मच गई। ट्रिपल आईटी प्रबंधन ने आरोपी छात्र को तुरंत निलंबित कर दिया। मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। ट्रिपल आईटी की महिला स्टाफ इस मामले की जांच कर रही है। मामले में ट्रिपल आईटी के डायरेक्टर का कहना है कि जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है।

आरोपी ने कबूल किया अपराध
पुलिस पूछताछ में आरोपी सैय्यद रहीम ने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। वह छात्राओं की तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स पर डालकर उनका चेहरा बदल देता था और उन्हें अश्लील बना देता था। फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इन फोटो को उसने सोशल मीडिया पर अपलोड या शेयर तो नहीं किया है।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका