RADA
देश-विदेश
Trending

प्रधानमंत्री मोदी से डोनाल्ड ट्रंप ने की व्हाइट हाउस यात्रा की योजना पर चर्चा  

वाशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातचीत को स्थानीय समाचार पत्रों ने प्रमुखता दी है। द हिल समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की। दोनों देशों के बीच संबंधों और मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा की योजना पर चर्चा हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

व्हाइट हाउस ने कॉल के रीडआउट का ब्यौरा जारी किया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, कॉल के दौरान ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को संतुलित करने के प्रयास में अमेरिकी निर्मित सुरक्षा उपकरणों की मात्रा बढ़ानी चाहिए। व्हाइट हाउस ने यह भी कहा, “नेताओं ने हमारे देशों के बीच दोस्ती और रणनीतिक संबंधों की ताकत को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा की योजना पर चर्चा की।” दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक, मध्य पूर्व और यूरोप में सुरक्षा पर भी चर्चा और क्वाड गठबंधन के महत्व के बारे में बात की। क्वाड में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं । बाइडेन प्रशासन के दौरान भी गठबंधन पर जोर दिया गया था।

द हिल समाचार पत्र के अनुसार, ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान मोदी के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित किए। उन्होंने 2019 में ह्यूस्टन में मोदी के साथ एक विशाल रैली में हिस्सा लिया। फरवरी 2020 में ट्रंप ने भारत का दौरा किया। हजारों लोगों ने ट्रंप का अहमदाबाद में अभिवादन किया। इस बीच एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने फ्लोरिडा से ज्वाइंट बेस एंड्रयूज लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से कहा कि आज सुबह (सोमवार) उनकी मोदी से लंबी बातचीत हुई। वह संभवतः अगले माह फरवरी में व्हाइट हाउस आएंगे। भारत के साथ हमारे गहरे संबंध हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका