RADA
छत्तीसगढ़
Trending

सिन्धी काउंसिल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का पोस्टर विमोचन डॉ. संदीप दवे ने किया 

रायपुर ।  सिन्धी काउंसिल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का पोस्टर विमोचन डॉ. संदीप दवे ने किया  रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवं रामकृष्ण हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का अयोजन 22 सितंबर रविवार को रामकृष्ण हॉस्पिटल में किया जा रहा है । सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया आज रामकृष्ण हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ संदीप दवे के द्वारा पोस्टर विमोचन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम उपलब्ध रहेगी,  डॉ. संदीप दवे जनरल सर्जरी एक्सपर्ट, डॉ. जावेद अली खान हृदय रोग,  डॉ. विनोद आहूजा हार्ट सर्जन, डॉ. प्रकाश चौधरी किडनी रोग विशेषज्ञ, डॉ धीरज प्रेमचंदानी लीवर रोग विशेषज्ञ, डॉ पंकज धाबलिया हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. पवन जैन शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अजीत शदाणी जनरल फिशिशन, डॉ. देवा दुलाल बिस्वाल कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ. साकेत अग्रवाल पेट रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल पाठक माष्टिक रोग विशेषज्ञ, डॉ. चेतना रमानी स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. उज्जवला वर्मा स्किन स्पेशलिस्ट, डॉ. नवीन खुवचंदानी प्लास्टिक सर्जन, डॉ. निखिल मोतीरामानी हृदय रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. संतोष निहाल उपस्थित रहेंगे। अग्रिम पंजीयन हेतु राशि बलवानी 9300488863 सोनिया निंज्यानि 9329423128 टोल फ्री नम्बर 18008430000 पोस्टर विमोचन अवसर पर डॉ. संदीप दवे सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ,ललित जैसिंघ, वरिष्ट डाक्टर डॉ. एन डी गजवानी, डॉ. धीरज प्रेमचंदानी, डॉ. संतोष चावला उपस्थिति थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका