RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में हो रही रिमझिम बारिश, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चूका है । प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हो रहे ।वहीं आज सुबह से ही रायपुर, दुर्ग, मुंगेली, धमतरी और कांकेर जिले में रिमझिम बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे के भीतर जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार में भारी बारिश दर्ज की गई है । राजधानी रायपुर में भी रात से बारिश हो रही है । तेज बारिश के कारण राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ठंडक का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 30 जून से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी । छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में आज यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमीय तंत्र के कारण अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण राजस्थान और उत्तर गुजरात से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक ऊपरी हवा में पूर्व-पश्चिम द्रोणिका बनी है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैली है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है। जिसके प्रभाव से बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रारोड में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर का तापमान 30° दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश भर के कई जगहों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभवना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज आंधी-तूफ़ान के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर भी जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर जिले के चांदो में 7 सेमी, बलरामपुर में 5 सेमी, जबकि सुकमा, बागबाहरा, गंगालूर, चंद्रपुर, नांदघाट, कोमाखान, पिथौरा में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं सरायपाली, खैरागढ़, दौरा कोचली, दुर्ग, कोरबा, जशपुरनगर समेत कई स्थानों पर 1-2 सेमी तक बारिश हुई है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका