RADA
छत्तीसगढ़

विधायक रोहित साहू के प्रयासों से इस साल भी मिलेगा किसानों को रबी फसल के लिए पानी

राजिम :- विधायक रोहित साहू के किसानहितैषी सोच एक बार फिर इस साल फलीभूत होने वाली है,कृषि प्रधान राजिम विधानसभा क्षेत्र के किसानपुत्र विधायक रोहित साहू के प्रयासों से पिछले वर्ष पांच सालों के बाद किसानों को रबी फसल सिचाई करने के लिए जलाशयों से जलप्रदाय किया गया था। उनका यह प्रयास इस वर्ष भी जारी रहा जिसके फलस्वरूप इस साल भी किसानों को विभिन्न जलाशयों से रबी फसल सिचाई के लिए जलप्रदाय किया जाएगा। विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जलसंशाधन विभाग के मंत्री केदार कश्यप ने राजिम क्षेत्र के पूर्व वर्ष की भांति फिंगेश्वर वितरक तथा परसदा माइनर में दस हजार एकड़ भूमि में ग्रीष्मकालीन फसल के लिए सिकासार जलाशय,गनियारी जलाशय,तौरेंगा जलाशय से पानी दिया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि विधायक रोहित साहू किसानों के हित में लगातार प्रयासरत रहे हैं तथा क्षेत्रीय जनसंपर्क के दौरान विभिन्न गाँवों के किसानों ने उन्हें पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी जलाशयों से रबी में धान फसल हेतु पानी की मांग की थी, किसानों की मंशा को विधायक रोहित साहू ने मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री से अवगत कराया व जनभावनाओं के अनुरूप इस साल भी रबी सीजन में किसानों को रबी फसल हेतु पानी देने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए यह निर्णय की जिससे किसानों में हर्ष व्याप्त है। जलाशयों से पानी देने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक रोहित साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व सिंचाई मंत्री केदार कश्यप के प्रति किसानों की ओर से आभार प्रकट किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका