RADA
अपराध

अज्ञात कारणों से युवक ने किया ज़हर का सेवन, मिनटों में पहुँची 112, बचाई जान

अज्ञात कारणों से युवक ने किया ज़हर का सेवन, मिनटों में पहुँची 112, बचाई जान

बिलासपुर। डायल 112 के द्वारा जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के द्वष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर कमांड सेंटर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरा निवासी लखेश्वर भार्गव पिता देवनारायण उम्र 35 वर्ष अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लिया हैl सीपत डॉयल-112 फरिश्ता बनकर 03 मिनट के अंदर कॉलर के घर पहुंची जहां एक युवक बिस्तर पर बेहोश पड़ा हुआ था, पूरे बिस्तर पर कीटनाशक फैला हुआ था और कमरे से कीटनाशक की तेज़ बू आ रही थी पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। मौके पर पहुंची 112 टीम द्वारा अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक को तत्काल 112 वाहन से सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया डॉक्टरों द्वारा इलाज पश्चात युवक की जान ख़तरे से बाहर होना बताया। इस प्रकार 112 के आरक्षक 1505 संजय विश्वास एवं चालक सुनील काशी की तत्परता एवं फुर्ती से युवक की जान बच सकी। युवक के परिजनों ने डॉयल-112 एवं बिलासपुर पुलिस के इस कार्यप्रणाली की सराहना की है. उन्होंने पुलिस की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने आरक्षक के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है l

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका