छत्तीसगढ़

ओडिशा में भूकंप के झटके, गरियाबंद तक महसूस हुई हलचल; कोई नुकसान नहीं

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में बुधवार शाम आए भूकंप के झटके गरियाबंद जिले के कुछ हिस्सों तक महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र ओडिशा के कालाहांडी जिले के आमपानी सेंचुरी क्षेत्र में था। यह भूकंप शाम करीब 7:42 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.5 मापी गई और यह लगभग 19 किलोमीटर की गहराई में उत्पन्न हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भूकंप के झटके करीब 3 सेकंड तक महसूस किए गए। इसका असर गरियाबंद जिले के देवभोग और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला। उस समय क्षेत्र में मौसम बदला हुआ था और हल्की बारिश के साथ बिजली चमक रही थी। इसी दौरान अचानक जमीन में कंपन महसूस हुआ, जिससे लोग घबरा गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार झटके हल्के थे, लेकिन इतनी तीव्रता के थे कि घरों में रखी वस्तुएं हल्की हिलने लगीं। कुछ जगहों पर तेज आवाज के साथ कंपन महसूस किया गया, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी इस भूकंप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। देवभोग के तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने बताया कि पूरे क्षेत्र से कंपन महसूस होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए भूगर्भ विशेषज्ञों को जानकारी भेजी जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका