
IPL 2026 : SRH ने MI को 6 विकेट से हराया, रायन रिकलटन की शतकीय पारी बेकार
स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 41वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए रायन रिकलटन के शतक की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर हैदराबाद को 244 रन का लक्ष्य दिया है। रिकलटन ने 55 गेंदों पर नाबाद 123 रन की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। विल जैक्स अर्धशतक से चूक गए और 22 गेंदों पर 46 रन ही बना पाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्विंटन डी कॉक के चोट की वजह से खेलने उतरे रायन रिकलटन ने 123 रन की पारी खेल डाली जो मुंबई इंडियंस के लिए अब तक की सबसे बड़ी पारी है। इस स्टाइलिश बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना पहला IPL शतक बनाया और अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। MI ने ओपनिंग जोड़ी के साथ प्रयोग किया जो इस सीजन में यह उनका 5वां बदलाव था और कामयाब रहा। विल जैक्स शानदार रहे; उन्होंने 46 रन बनाकर मेजबान टीम को तेज शुरुआत दी। ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े और जीत की नींव रख दी।
सूर्यकुमार यादव (5) सस्ते में आउट हो गए, लेकिन नमन धीर (17 गेंदों पर 22 रन, 3 चौके) और हार्दिक पांड्या (15 गेंदों पर 31 रन, 2 चौके और 2 छक्के) ने उपयोगी योगदान दिया, जिससे MI 240 रन के पार पहुंच गई। एक सपाट पिच पर SRH के गेंदबाजों ने रन रोकने की कोशिश तो की, लेकिन अब उन्हें एक बड़े स्कोर का पीछा करना है। हालांकि हमने इस सीजन में इससे भी बड़े स्कोर का पीछा होते देखा है, और SRH ने बल्लेबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, खासकर उनके टॉप-4 बल्लेबाजों ने।
प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

