RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

गर्मियों में इस तरह से खाएं खीरा, मिलेगा दोगुना फायदा

देश में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का कहर जारी है, लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. इस बार की गर्मी ने अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए है, ऐसे में सबसे जरूरी हो जाता है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखें. गर्मियों में खुद को फीट रखने के लिए खीरे का सेवन करने की सहाल दी जाती है. ज्यादातार लोग खीरे को नमक और नींबू डालकर खाना पंसद करते हैं. खीरा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खीरे में मौजूद पोषक तत्व
खीरा कई जरूरी पोषक तत्व से भरपूर होता है, इसमें करीब 95 प्रतिशत पानी पाया जाता है, जो गर्मी में डाइड्रेशन के लिए काफी लभदायक माना जाता है. खीरा में विटानिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. खीरा शरीर की सूजन को भी कम करता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनोइड्स और टैनिन पाया जाता है. इसके अलावा, वजन प्रबंधन के लिए भी आप खीरे का सेवन कर सकते हैं, इसमें कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती और यह पोषक तत्वों से भरपूर है. खीरा खाने से त्वचा स्वास्थ रहती है, पाचन बेहतर होता है और हृदय स्वास्थ्य भी बनाए रखता है.

गर्मियों में पानी की कमी दूर

गर्मियों में सभी के लिए शरीर में पानी की कमी होना एक समस्या है. अगर आपको भी अपने शरीर में पानी की कमी महसूस होती है, तो ऐसे में आप खीरे का सेवन कर सकते हैं. खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है. इसके अलावा, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर से टॉक्सिन को बाहर करने में मदद करते हैं.

मोटापे होता है दूर
अगर कोई व्यक्ति अपने बढ़ते वजन या मोटापे से परेशान है, तो ऐसे में उसे खीरे का सेवन करना चाहिए. खीरे में मौजूद पोषक तत्व लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखते हैं, जिससे जल्द भूख नहीं लगती. इसका बार-बार सेवन करने के बाद खाना खाने की आदत छूट जाती है, जिसके बाद आप खाना खाना कम कर देते हैं और मोटापा कंट्रोल में रहता है.

बीपी को रखता है कंट्रोल
अगर आपके साथ बीपी की समस्या रहती है, तो ऐसे में आपको खीरे का सेवन करना चाहिए. खीरे में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है, जो बीपी को कंट्रोल रखने में मददगार साबित होता है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका