RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

किशमिश और भीगे चने खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, मोटापे से लेकर खून की कमी होगी दूर

चना खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आपने अक्सर लोगों को सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन करते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी भीगे चने के साथ किशमिश का सेवन किया है? जी हां, अगर आप रोजाना सुबह भीगे चने के साथ भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को दोगुना फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, चना और किशमिश, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चने में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, किशमिश भी फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कॉपर जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ऐसे में, इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई समस्याओं में फायदा मिलता है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है। इससे मोटापा, एनीमिया और पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।  तो आइए, जानते हैं भीगे चने और किशमिश खाने के फायदों के बारे में विस्तार से

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वजन घटाने में मददगार
चना और फाइबर, दोनों फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। सुबह खाली पेट भीगे चने और किशमिश का सेवन करने से भूख कंट्रोल होती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन से बैली फैट कम हो सकता है। Also Read – भीगे चने और मूंगफली खाने से मिलेंगे ये 4 फायदे, डाइट में इस तरह करें शामिल

खून की कमी दूर होती है
भीगे चने और किशमिश का एक साथ सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, इन दोनों में ही आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित से आपको एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें भी अपनी डाइट में भीगे चने और किशमिश को शामिल करना चाहिए। चने और किशमिश में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से चने और किशमिश का सेवन करने से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। Also Read – भीगे चने का पानी पीने के 8 जबरदस्त फायदे

हड्डियों को मजबूत बनाए
चने और किशमिश, दोनों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। विशेष रूप से, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह बेहद लाभकारी है क्योंकि उनकी हड्डियां उम्र के साथ कमजोर हो जाती हैं।

कब्ज से छुटकारा दिलाए
रोजाना सुबह खाली पेट भीगे चने और किशमिश का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। साथ ही, पाचन तंत्र को भी मजबूती मिल सकती है। दरअसल, इन दोनों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, मल को मुलायम बनाने में मदद करता है। इससे मल त्याग में आसानी होती है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका