RADA
छत्तीसगढ़

ईडी ने पूर्व खाद्य विशेष सचिव को लिया हिरासत में

ईडी ने पूर्व खाद्य विशेष सचिव को लिया हिरासत में

रायपुर। कस्टम मीलिंग घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड एमडी मनोज सोनी को हिरासत में ले लिया है। बताते हैं, मनोज सोनी 175 करोड़ के कस्टम मीलिंग घोटाले में बयान देने ईओडब्लू पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान ही ईडी की टीम अचानक पहुंची और मनोज सोनी को गाड़ी में बिठाकर लेकर चली गई। ईडी ने हिरासत में लेने के बाद मनोज को गिरफ्तार किया है या सिर्फ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, इसकी कोई सूचना नहीं है। हो सकता है, ईडी से इस बारे में कोई बयान जारी हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक मई को आएंगी अयोध्या

इससे पहले ईओडब्लू ने कस्टम मीलिंग घोटाले में जांच तेज कर दी है। हजारों करोड़ के घोटाले में कथित मास्टर माइंड रोशन चंद्राकर से कल पूछताछ हुई थी और आज खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और बीएसएनल अधिकारी मनोज सोनी को पूछताछ के लिए ईओडब्लू तलब किया गया है। मनोज सोनी मार्कफेड के एमडी भी रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : नगरीय निकाय के मुख्य अभियंता ने शहर की सफाई व्यवस्था को परखा

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका